पठान माजरा की फिर से गर्दन दबोचेगी पटियाला पुलिस मिटटी खोदक MLA के खिलाफ अवैध खनन का मामला

Report : Rakesh Jaidka

दुष्कर्म केस में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। पटियाला पुलिस अब उन्हें माइनिंग के एक पुराने केस में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

यह मामला थाना जुल्कां में दर्ज है जिसमें पठानमाजरा समेत चार लोग नामजद हैं। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह के अनुसार पुलिस जल्द अदालत में याचिका दायर कर विधायक को पूछताछ के लिए पेश करने की अनुमति मांगेगी। उन्होंने मामले की विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया। पठानमाजरा को करीब सात महीने की फरारी के बाद 25 मार्च 2026 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस रिमांड खत्म होने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि 1 सितंबर 2025 को थाना सिविल लाइन पटियाला में उनके खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि पठानमाजरा ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे शादी की और बाद में दुष्कर्म किया।
केस दर्ज होने के बाद वह फरार हो गए थे। करनाल में गिरफ्तारी के दौरान उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ और आरोपी फरार हो गया था। इसके इलावा घग्गर नदी में अवैध खनन का धंधा खूब फलफूल रहा है। माइनिंग माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नदी से रेत व मिट्टी निकाल रहा है। पुलिस ने भी शिकंजा कस रखा है। इसी के तहत रविवार रात छापा मारकर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलिया को पकड़ा है।

सेक्टर-28 स्थित घग्गर नदी क्षेत्र में छापेमारी करते हुए अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। चेकिंग के दौरान नदी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *