अभिजित दिपके और उसके साथियों ने किया पुलिस और आम आदमियों पर कातिलाना हमला दिल्ली में काकरोची आतंक

CJP Sansad March: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि आज के प्रोटेस्ट में कई पुलिसकर्मी घायल हुए. पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन के आस पास कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ की गई. दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है.

जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. सोमवार सुबह ही दंगा-रोधी वाहन भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गया था. प्रदर्शनकारियों की संसद की ओर मार्च करने की योजना को देखते हुए अधिकारियों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी थी और कुछ पाबंदियां भी लगाई थीं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बैरिकेड पार करने से रोकने के लिए बल का इस्तेमाल किया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई और लाठीचार्ज किए जाने की भी खबर सामने आई. बताया गया है कि प्रदर्शनकारीयों ने सडक निर्माण के लिए जा रहे गटका से भरे ट्रक को रोक कर हंगामा किया और तोड़फोड़ करनी शुरू की तो मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पत्थरों से हमला कर दिया जिस से कई पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद अभिजित दिपके के इशारे पर काकरोचों ने भरी गमले उठाकर पुलिस की गाड़ियों पर धावा बोल दिया जिस से पुलिस कि गाड़ियाँ बुरी तरह से नाकारा और क्षतिग्रस्त हो गई. कई पुलिस कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई.

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शनकारियों ने एबीपी न्यूज़ की टीम पर हमला किया. एबीपी के रिपोर्टर वरुण भसीन के साथ बदसलूकी की गई और फिर उनपर हमला किया है. दिल्ली पुलिस ने एबीपी न्यूज की टीम को सुरक्षित निकाला. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की टीम पर भी हमला किया.

CJP के प्रदर्शनकारियों ने abp की टीम पर किया हमला

एबीपी के रिपोर्टर वरुण भसीन ने कहा, ‘हम जब प्रोटेस्ट को दिखाने के लिए ग्राउंड पर पहुंचते हैं तो भीड़ का कोई चेहरा नहीं है, लेकिन भीड़ में छात्रों के साथ ऐसे कई नौजवान दिखे हैं, जो इस वक्त लगातार मीडिया की गाड़ियों पर हमला कर रहे हैं. वीडियो बना रहे हैं, कैमरे तोड़ने की कोशिश कर रहा है. इस भीड़ में हर कोई अपनी-अपनी अलग सोच के साथ आगे बढ़ रहा है. अब तो ये लोग मीडिया को पत्थर मारने लगे हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *