DSP पटियाला पुनीत चहल के सपुत्र ईमानजोत आईपीएल 2026 की टीम में चयनित


आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में फेरबदल किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज रवि सिंह की जगह पटियाला के डीएसपी श्री पुनीत चहल के सुपुत्र ईमानजोत चहल को साइन किया है। गौरतलब है कि इससे पहले रवि सिंह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। पटियाला के युवा ऑलराउंडर इमानजोत ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है।
