मुबंई पुलिस ने ‘चाय पी लो’ आंटी की ही तर्ज पर कहा ‘हेलो फ्रेंड्स हेलमेट पहन लो’

मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। साथ ही सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स से भी वाकिफ रहती है। अपने ट्विटर हैंडल पर भी मुंबई पुलिस समय-समय पर सोशल ट्रेंड्स का इस्तेमाल करती है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस ने इस बार मजाकिया अंदाज में रोड सेफ्टी के लिए एडवाइजरी जारी की है। नया ट्वीट सोमवती महावर के वायरल हो रहे वीडियो की तर्ज पर है। सोमवती महावर अपने वायरल वीडियो में कहती हुई दिखती हैं- हैलो! फ्रैंड्स चाय पीलो। उनका यह वीडियो पिछले दिनों में सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। जिसके बाद लोगों ने उनका मजाक भी बनाया और साथ ही लोग एक-दूसरे को चाय के लिए भी उसी अंदाज में पूछने लगे।

इस वीडियो की लोकप्रियता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी अब इसी अदांज में एडवाइजरी की है। मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘हैलो फ्रैंड्स! हेलमेट पहन लो…घर पर सुरक्षित चाय पीने के लिए’। उन्होंने महावर की मशहूर वीडियो को एडिट कर शेयर भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.