वरिष्ट आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा को SPG स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप का चीफ नियुक्त किए जाने पर प्रेस क्लब पटियाला ने किया प्रधान मंत्री श्री मोदी का धन्यवाद

प्रधान मंत्री की सुरक्षा करने वाली संस्था स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के प्रमुख बनाए गए वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी आलोक शर्मा मूलरूप से बुलंदशहर के गांव रूपवास के रहने वाले हैं। उनका अलीगढ़ से गहरा नाता रहा है। जनकपुरी में उनकी ससुराल है। उन्होंने एएमयू से बीटेक किया था। आइपीएस बनने के बाद अलीगढ़ से चले गए। यहां महावीर पार्क में मकान हैं, मगर वहां किराएदार रहते हैं। वह यहां कभी-कभार आते रहते हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर परिवार ने खुशी जाहिर की है।

वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी आलोक शर्मा के ससुर शांति स्वरूप गुप्ता आगरा यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे थे। इससे पहले वह डीएस कालेज में प्राचार्य रहे। इनकी बेटी सीमा गुप्ता से आलोक शर्मा की शादी हुई। वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी ने ओएलएफ से स्कूलिंग की थी। इसके बाद एएमयू में पढ़ाई की। उस समय वह सुरेंद्र नगर में रहते थे। पिता विश्वेश्वर दयाल यहां सिंचाई विभाग में तैनात थे। वर्ष 1991 में उनकी पुलिस सेवा में नियुक्ति हुई। जनकपुरी स्थित उनकी ससुराल में अब उनके साले आलोक गुप्ता पत्नी विनीता गुप्ता के साथ रहते हैं।

आलोक गुप्ता ने बताया कि परिवार का कोई भी सदस्य इतनी ऊंचाई पर पहुंचता है तो बेहद खुशी होती है। उनके एसपीजी प्रमुख बनने की जानकारी परिवार को पहले से थी। उन्होंने बताया कि आलोक शर्मा व्यस्तता के चलते अलीगढ़ कम ही आ पाते हैं। फोन पर उनकी बातें होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि बहनोई आलोक शर्मा का महावीर पार्क में एक मकान है, जहां किराएदार रहते हैं। फिलहाल आलोक शर्मा परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। देर रात उनके परिवार में हर्ष का माहौल था। प्रेस क्लब पटियाला के अध्यक्ष परवीन शर्मा कोमल ने आइपीएस अधिकारी को बधाई दी है और उनकी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी का धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.