इंदौर पुलिस ने पकड़ा 5000 लड़कियों सबसे बड़ा इंटरनेशनल सैक्स रैकेट

इंदौर पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसके तार ना केवल देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़े हुए बलकि इसका कनेक्शन इंटरनेशनल भी है क्योंकि इस धंधे में लाई जा रही लड़कियां बांग्लादेश से लाई जा रही थीं। एक अंदाज के मुताबिक ये गैंग अब तक 5000 लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे में ढकेल चुका है।
इंदौर पुलिस ने पकड़ा सबसे बड़ा इंटरनेशनल सैक्स रैकेट, अब तक 5000 लड़कियों को धंधे में ढकेला!
पुलिस ने इस रैकेट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया

साल 2020 में हुआ पहली बार खुलासा

साल 2020 में इंदौर के विजय नगर थाना इलाके से 21 बांग्लादेशी लड़कियों को देह व्यापार के मामले में पुलिस ने पकड़ा था। जिसके बाद उनके तार एमडी ड्रग्स मामले से जुड़े पाए। नशे और देह व्यापार के अपराध में पुलिस ने लड़कियों के अलावा 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

वही पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने विजय दत्त और उज्ज्वल ठाकुर के नाम सामने आते थे। वही 15 नवंबर इंदौर की विजय नगर पुलिस ने जब एक होटल में छापेमारी कर जिस्मफरोशी में शामिल 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया था।

इंदौर पुलिस ने डाला मुंबई में डेरा

इंदौर पुलिस ने एक हफ्ते तक मुंबई में डेरा डाल रखा था। इस दौरान पुलिस ने अलग अलग लोगों से विजय दत्त के बारे में पता लगाया। हालांकि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा का था तो राष्ट्रीय स्तर की जांच एजेंसी ने भी इंदौर पुलिस के मिशन पर साथ में काम किया।

जिसके बाद बांग्लादेशी सैक्स रैकेट का बड़ा सरगना पुलिस गिरफ्त में आया। खुद को विजय दत्त बताने वाला गैंग का सरगना असली नाम मोमिन है और बांग्लादेश के बवान जिले के कसई का रहने वाला है।

दस साल पहले बांग्लादेश छोड़कर वो मुंबई आया और उसने फर्जी राशन कार्ड के जरिये अपना नाम परिवर्तित करवा लिया। जिसके बाद मोमिन न राशन कार्ड पर बल्कि आधार सहित अन्य दस्तावेजो पर विजय दत्त पिता विपुल दत्त बन गया। यहां पर उसने दूसरी शादी कर ली और उसकी दोनों पत्नियां भी इस धंधे में उसके साथ काम करती हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आए ये आरोपी हज़ारों लड़कियों को जिस्मफरोशी में ढकेल चुके हैं
पुलिस की गिरफ्त में आए ये आरोपी हज़ारों लड़कियों को जिस्मफरोशी में ढकेल चुके हैं

पत्नियां करती हैं NGO की आड़ में जिस्मफरोशी

पहली पत्नि बांग्लादेश में महिलाओं से जुड़ा एक एनजीओ चलाती है। जिसके माध्यम से हर साल हजारों लड़कियों को बांग्लादेश से भारत लाया जाता है। मोमिन की बांग्लादेशी पत्नि अनाथ और कमजोर आर्थिक स्थिति वाली लड़कियों को चंगुल में फंसाकर भारत पहुंचाती थी।

मोमिन उर्फ विजय दत्त उन लड़कियों से देशभर में देह व्यापार करवाता था। वो लड़कियों के हिस्से में कम पैसे देता था मोटी कमाई का बड़ा हिस्सा कभी हुंडी तो कभी हवाला के जरिये बांग्लादेश पहुंचा देता था।

हज़ारों लड़कियों को जिस्मफरोशी में ढकेला

इंदौर पुलिस ने मुंबई से दलाल मोमिन को गिरफ्तार किया जो फर्जी तरीके से विजय दत्त नाम रखकर मुंबई में हिंदुस्तानी पत्नि के साथ रहता था। मोमिन के गिरोह में देश भर में कई दलाल शामिल है जो बांग्लादेश से लड़कियों को बॉर्डर पार करा देह व्यापार के लिए अलग-अलग शहरों में भेजते थे ।

इंदौर ईस्ट के एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि आरोपी मोमिन उर्फ विजय दत्त ने 10 साल में हज़ारों लड़कियों को देह व्यापार में ढकेला है। वो लड़कियों को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित देश के सभी राज्यों में भेजता था।

मध्यप्रदेश के खंडवा, भोपाल , खरगोन, अन्य जिलों में भी इसके दलाल सक्रिय है। वही मध्यप्रदेश में भी वो अब तक हज़ारों की संख्या में बांग्लादेशी लड़कियों को देह व्यापार के लिए भेज चुका है.

सैक्स क्षमता बढ़ाने के लिए लड़कियों को देता था ड्रग्स

पुलिस के मुताबिक खुफिया तरीके से बांग्लादेश बॉर्डर पार कराने वाले गिरोह के सदस्यों के तार बॉर्डर के आस पास के लोगो से जुड़े है। वहीं वो लड़कियों को भारत लाकर उन्हें पुलिस की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देह व्यापार करवाते थे।

इतना ही लड़कियों की क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें एमडी ड्रग्स का आदि बना दिया जाता था। फिलहाल पुलिस इस रैकेट के मास्टरमाइंड मोमिन से पूछताछ कर रही है ताकि इस इंटरनेशनल सैक्स रैकेट में शामिल दूसरे आरोपियों के बारे में भी पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.