सिद्धार्थ चटोपाध्याय पंजाब के पुलिस महानिदेशक नियुक्त

Parveen Komal
9592916001

पंजाब सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बदल दिया है। अब इकबाल प्रीत सिंह सहोता के स्थान पर सिद्धार्थ चटोपाध्याय को पंजाब का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। नवजोत सिंह सिद्धू शुरुआत से ही इकबाल प्रीत सिंह सहोता को डीजीपी बनाने का विरोध कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि बाद में हाईकमान के कहने पर सिद्धू मान गए थे। सिद्धू की आपत्ति के बाद पंजाब सरकार को विधानसभा चुनाव से पहले अपना डीजीपी बदलना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed