इंसास रायफल से व्यपारी की हत्या

रायपुर. राजधानी में मंगलवार को दिनदहाड़े सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के एक जवान ने शोरूम में कार कारोबारी संजय अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हत्या का कारण सेकंड हैंड कार को लेकर विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी ने एसपी ऑफिस जाकर सरेंडर कर दिया।

सेकेंड हैंड कार का कारोबार करता था व्यापारी

पुलिस ने बताया कि राजेंद्र नगर इलाके में पचपेड़ी नाका पर संजय अग्रवाल का श्री साईं मोटर्स के नाम से शोरूम था। वह सेकेंड हैंड कार का व्यवसाय करते थे। आरोपी मनोज ने संजय से एक सेकंड हैंड कार खरीदी थी। कार के टायर और पिकअप में कुछ प्रॉब्लम थी।

मर्डर

केबिन के बाहर से इंसास रायफल से दागी गोली 

आरोपी का कहना है कि मृतक पिछले एक महीने से उसे घुमा रहा था। वो उसकी कार रिपेयर नहीं कर रहा था। होली के बाद मनोज शोरूम पहुंचा तो कार बिना रिपेयरिंग के वैसे ही खड़ी हुई थी। संजय ने  त्योहार होने के चलते रिपेयर न होने की बात कही। इस बात पर दाेनों में विवाद हुआ। उसके बाद आरोपी वहां से चला गया।

आरोपी।

दोस्तों से कहा था-या तो खुद मर जाउंगा या उसे मार दूंगा 

मंगलवार को अचानक मनोज शोरूम में पहुंच गया। आरोपी ने केबिन के बाहर से ही इंसास रायफल से संजय को निशाना बनाकर गोली दागी। दो गोली संजय को लगी। एक गोली पीछे की खिड़की को चीरती हुई बाहर खड़ी कार में लगी। एकाएक हुई इस वारदात के बाद वहां अफरातफरी मच गई। शोरूम के कर्मचारी संजय को नजदीक स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल ले गए। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आरोपी ने अपने दोस्तों से कहा था कि कार मालिक ने उसे काफी परेशान कर दिया है। अब या तो वो खुद आत्महत्या कर लेगा या उसे मार देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *