चंडीगढ़ SSP चहल को हटाने का कारण पूछ रहे हैं लोग

Report : Parveen Komal

चंडीगढ़ के पूर्व SSP कुलदीप सिंह चहल को समय से पहले मूल कैडर में वापस भेजने यानी रिपेट्रिएट करने के चंडीगढ़ प्रशासन के आदेशों पर सियायत गर्मा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें समय से पहले ‘तुरंत’ हटाए जाने के आदेशों के पीछे कारण नहीं बताया था।

कार्यकाल पूरा करने से पहले ही वर्ष 2009 बैच के IPS अफसर कुलदीप सिंह चहल का अपने मूल कैडर (पंजाब) में रिपेट्रिएशन को हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्यपाल बीएल पुरोहित को लेटर लिख चुके हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन कारणों से समय से पहले IPS चहल को वापस भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के होम डिपार्टमेंट ने यह आदेश जारी किए थे।

2014 में गैंगस्टर लॉरेंस पकड़ा था
बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस में ASI की नौकरी छोड़ IPS बने चहल ने फरवरी, 2014 में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस को गिरफ्तार किया था। उस दौरान वह अबोहर (पंजाब) में SP के रैंक पर तैनात थे। वहीं गैंगस्टर शेरा खुब्बन के एनकाउंटर में उनकी अहम भूमिका थी।

यूं रहा ASI से IPS का सफर
वर्ष 1981 में हरियाणा के जींद जिले में गांव उझाणा में जन्मे कुलदीप सिंह चहल ने कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की। इसके बाद वह पंचकूला में आ गए और भाई के साथ रहते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से MA हिस्ट्री की।

इसी दौरान उन्होंने भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। वर्ष 2005 में वह चंडीगढ़ पुलिस में ASI भर्ती हुए। इसी दौरान वह UPSC की तैयारी भी करते रहे। लगभग 4 साल की तैयारी के बाद सिविल सर्विसेज एग्जाम में उनका 82वां रैंक आया। वर्ष 2009 में वह IPS बने थे।

पंजाब में गैंगस्टरों का सफाया किया
पंजाब में खतरनाक गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर चहल को पुलिस मेडल भी मिल चुके हैं। वर्ष 2012 में चहल बठिंडा में ASP थे। इस दौरान उन्होंने गैंगस्टर गुरसेवक सिंह उर्फ शेरा खुब्बन के एनकाउंटर में अहम रोल निभाया। उस दौरान खुब्बन का पंजाब और आसपास के राज्यों में काफी खौफ था। गैंगस्टर जयपाल भुल्लर (एनकाउंटर में मारा गया था) को तैयार करने के पीछे भी खुब्बन ही जिम्मेदार बताया जाता है। वहीं चहल ने SP अबोहर रहते हुए लॉरेंस को गिरफ्तार किया था गैंगस्टर लॉरेंस के शूटर ने फेसबुक पर धमकी भी दी थी।

कई जिलों में हुई पोस्टिंग
चहल पंजाब में अपराध की दृष्टि से कई अहम जिलों के SSP रह चुके हैं। इनमें मोहाली, तरनतारन, मुक्तसर साहिब शामिल हैं। अक्तूबर, 2020 में उन्होंने चंडीगढ़ में SSP की पोस्ट जॉइन की थी। वहीं चहल के मोहाली SSP रहते हुए ऑर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट(OCCU) ने जिले में स्थानीय पुलिस के साथ मिल गैंगस्टर अंकित भादू का एनकाउंटर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.